Jaipur News : अखिल भारतीय कलवार कलाल जायसवाल महासभा की महिला मण्डल ने मनाया लहरिया उत्सव

जयपुर। अखिल भारतीय कलवार कलाल जायसवाल महासभा की महिला मंडल ने जयपुर स्थित सहस्त्रबाहु भवन में लहरिया उत्सव का आयोजन किया जहां महिला अध्यक्ष बबली जायसवाल ने बताया कि गणेश वंदना व सहस्त्रबाहु भगवान की आरती के साथ शुरू हुए आयोजन में अनेक प्रतियोगिताएं भी हुईं। कार्यक्रम में लहरिया उत्सव के अलावा रैंप वॉक, डांस, बेस्ट लहरिया परिधान प्रतियोगिता के अलावा अन्य कई कार्यक्रम हुये। बेस्ट रैंप वॉक प्रतियोगिता में निशा जायसवाल प्रथम आयीं तथा खुशबू जायसवाल द्वितीय एवं संगीता जायसवाल तृतीय आयीं। डांस प्रतियोगिता में पहले स्थान पर नीतू जायसवाल, दूसरे पर किरण एवं तीसरे पर फाल्गुनी जायसवाल रहीं।
महिलाओं का उत्साह बढ़ाने के लिए जयपुर शहर सांसद मंजू शर्मा ने विशिष्ट अतिथि सही समय पर पहुंचकर महिलाओं का उत्साहवर्धन किया। उनके आने से कार्यक्रम में चार चांद लग गये जिन्होंने महिलाओं को ढेर सारी शुभकामना दिया। सभी महिलाओं को एक पौधा मां के नाम वितरण के रूप में तुलसी का पौधा सम्मान स्वरूप दिया गया। साथ ही आने वाले 28 सितंबर को होने वाले डांडिया प्रोग्राम का पोस्टर विमोचन भी किया गया। प्रतियोगिता में पार्षद सुनीता मावर एडवोकेट बीना एवं पूर्व महिला अध्यक्ष कौशल्या जायसवाल प्रतियोगिता की जज रहीं।
महिला अध्यक्ष बबली जायसवाल के साथ नीतू, अलीशा, किरण, रंजना, वंदना, संगीता, नीलिमा, सीता झरीवाल, गुरमल, रेखा जायसवाल, शिवानी, लक्ष्मी, मीनाक्षी, सुमन जायसवाल के अलावा शहर की जायसवाल समाज की तमाम महिलाओं ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ायी। इस अवसर पर राष्ट्रीय संरक्षक पुरन चन्द्र झरीवाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजय जायसवाल, राजस्थान प्रभारी लोकेश जायसवाल, महामंत्री वेद प्रकाश सत्य नारायण जायसवाल, जिलाध्यक्ष अतुल सेठी, जिला महासचिव मदन जायसवाल के साथ तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे। सहयोगी संस्था जायसवाल वेलफेयर सोसाइटी के सभी सदस्यों का कार्यक्रम में विशेष सहयोग रहा। बबली जायसवाल ने केंद्र सरकार द्वारा महिला बिल पास करवाने हेतु शीर्ष नेतृत्व का आभार प्रकट किया।

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم