Jaunpur News : ​आरओ, एआरओ की परीक्षा सम्पन्न, चक्रमण करते रहे डीएम-एसपी

जौनपुर। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी (प्रारंभिक) परीक्षा 2023 को नकलविहीन, पारदर्शी और शांति पूर्ण ढंग से संपन्न कराए जाने के दृष्टिगत जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र और पुलिस अधीक्षक डॉ0 कौस्तुभ द्वारा टी डी पीजी कालेज, श्री नैपाल इंटर कॉलेज, सल्तनत बहादुर इंटर कॉलेज सहित अन्य परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने सीसीटीवी कैमरे, मेडिकल टीम की तैनाती, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, बायोमैट्रिक मशीन सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों, कार्मिकों को आवश्यक दिशानिर्देश दिए। जिलाधिकारी ने बताया कि परीक्षा रविवार की सुबह साढ़े 9 बजे से दोपहर साढ़े 12 बजे तक एक पाली में आयोजित की गई। जिले के 47 परीक्षा केंद्र बनाए गए है। परीक्षा को पारदर्शी, नकल विहीन और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए 47 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 47 स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक आयुष श्रीवास्तव, उप जिलाधिकारी बदलापुर योगिता सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post