Trending

Jaunpur News : ​महिलाओं को समाज में आगे आना होगा: शशिकला श्रीवास्तव

टीम संचार सेतु

जौनपुर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा उत्तर प्रदेश के महिला शाखा की प्रदेश अध्यक्ष साक्षी श्रीवास्तव ने संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश श्रीवास्तव एवं प्रदेश अध्यक्ष दिनेश चन्द श्रीवास्तव से विचार—विमर्श करके उत्तर प्रदेश में महिला शाखा टीम को मजबूत करने के लिये प्रदेश संरक्षक पद पर शशिकला श्रीवास्तव, प्रदेश महासचिव निशा श्रीवास्तव, प्रदेश उपाध्यक्ष सुमति श्रीवास्तव, प्रदेश उपाध्यक्ष ज्योति श्रीवास्तव को मनोनीत किया। इस मौक पर साक्षी श्रीवास्तव (पूर्व अध्यक्ष स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय गाजीपुर) ने कहा कि कायस्थ महासभा उत्तर प्रदेश को नम्बर 1 संगठन बनाना है। मुझे विश्वास है कि समस्त नारी शक्ति एकजुट होकर अपने समाज को एक नई दिशा और प्रगति की ओर ले जाने का कार्य करेगी।
मुख्य अतिथि प्रदेश संरक्षक शशिकला श्रीवास्तव ने कहा कि सामाजिक संगठन में महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। महिलाओं को समाज में आगे आना होगा। कायस्थ महासभा का गठन ही सभी कायस्थ समाज के लोगों को सम्मान देने के लिये ही बना है। इसी क्रम में जिलाध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव एडवोकेट ने जौनपुर महिला जिलाध्यक्ष पद पर डॉ प्रतिमा श्रीवास्तव को मनोनीत किया। महिला जिलाध्यक्ष डॉ प्रतिमा जी ने प्रदेश अध्यक्ष साक्षी श्रीवास्तव से विचार—विमर्श करके जिला कार्यकारिणी का गठन कर दिया। उनके अनुसार जिला उपाध्यक्ष ज्योत्सना श्रीवास्तव, आशा श्रीवास्तव, संगठन श्रीवास्तव विद्या श्रीवास्तव, कविता श्रीवास्तव, ममता श्रीवास्तव, कलावती श्रीवास्तव को मनोनीत किया गया। जिलाध्यक्ष डॉ प्रतिमा ने कहा कि पुनः संगठन विस्तार कर महिला शाखा का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!