Trending

Jaunpur News : ​महिला चालकों को भी यातायात नियमों का पूर्णतः पालन करना होगा: श्यामा तिवारी

टीम संचार सेतु
जौनपुर। यातायात नियमों को सुरक्षित और सुदृढ़ बनाने की कवायद एवं युवतियों और महिलाओं को सुरक्षित रखने के लिए महिला थाना निरीक्षक श्यामा तिवारी ने मय महिला फोर्स के साथ नगर के पॉलिटेक्निक चौराहा और लोहिया पार्क का निरीक्षण किया। इस दौरान निरीक्षक श्यामा तिवारी ने कई ऐसे वाहनों का चालान किया जिसे महिला चला रही थीं। उन वाहनों का चालान किया गया जिस पर तीन सवारी रही या जिनके पास वाहन के पूरे कागजात नहीं रहे। श्रीमती तिवारी ने कहा कि शहर में महिलाएं वाहन चला रही हैं परंतु उनमें बहुत सी ऐसी भी चालक हैं जिन्हें यातायात नियमों की जानकारी नहीं है। उन्हें जागरूक करना और उनको सुरक्षित सुव्यवस्थित करने के लिए हम सभी तत्पर हैं। उनकी सुरक्षा ही हमारा लक्ष्य है। निरीक्षक श्यामा तिवारी के साथ अनुप्रिया त्रिपाठी, प्रियंका यादव, किरन राय सहित कई महिला आरक्षी उपस्थित रहीं।


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!