Trending

Jaunpur News : ​कारगिल विजय दिवस पर लायंस क्लब क्षितिज ने लगाया रक्तदान शिविर

टीम संचार सेतु

जौनपुर। कारगिल विजय दिवस पर लायंस क्लब क्षितिज ने आईएमए ब्लड बैंक में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जहां क्लब के तमाम सदस्यों और स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और रक्तदान कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित किया।
संस्थाध्यक्ष अतुल सिंह ने कहा, "इस शिविर का आयोजन हमारे देश के वीर शहीदों की स्मृति में किया गया है। आज हम जिस खुली हवा में सांस ले रहे हैं, वह उन्हीं की कुर्बानियों का परिणाम है। हमें उन्हें कभी नहीं भूलना चाहिए और उनके जीवन से प्रेरणा लेकर देश हित में कार्य करना चाहिए।"
संस्थापक अध्यक्ष शशांक सिंह ने रक्तदान के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा, "रक्त का कोई विकल्प नहीं है, यह केवल एक-दूसरे के सहयोग से ही संभव है। हर व्यक्ति को कम से कम साल में एक बार रक्तदान अवश्य करना चाहिए, विशेषकर जब रक्त की उपलब्धता में कमी हो रही हो।"
पूर्व अध्यक्ष प्रदीप सिंह ने कहा कि "कारगिल विजय दिवस न केवल हमारे शहीदों के बलिदान को याद करने का दिन है, बल्कि समाज के प्रति अपने कर्तव्यों को निभाने का भी अवसर है। रक्तदान एक महान कार्य है जो न केवल जीवन बचाता है, बल्कि मानवीय मूल्यों की मिसाल भी पेश करता है।"
इस दौरान जैकी साहू, विष्णु सहाय, आशीष चौरसिया, अजीत सोनकर, डॉ. चंदन नाथ गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, दिलीप जायसवाल, विशाल बरनवाल, चेतना साहू, मृदुला सिंह, अंजनी प्रजापति, शरद टंडन, यश सिंह, निखिल सिंह, अभिषेक गुप्ता सहित 25 लोगों ने रक्तदान किया।
शिविर में पूर्व अध्यक्ष दिलीप सिंह, धर्मेंद्र सेठ, कोषाध्यक्ष सुनील कन्नौजिया, देव आनन्द, आराधना सिंह, सुषमा सोनकर आदि की विशेष उपस्थिति रही। आयोजन को सफल बनाने में क्लब के सभी सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा। लायंस क्लब क्षितिज का यह प्रयास शहीदों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का एक सशक्त माध्यम बना जिसने समाज में सेवा और समर्पण का संदेश दिया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!