Trending

Jaunpur News : ​सद्भावना क्लब ने दिव्यांग बच्चों के बीच किया उत्सव व अल्पाहार वितरण कार्यक्रम

टीम संचार सेतु

जौनपुर। सद्भावना क्लब के तत्वावधान में दिव्यांग बच्चों के बीच एक प्रेरणादायक उत्सव व अल्पाहार वितरण कार्यक्रम का आयोजन रचना विशेष विद्यालय में किया गया। कार्यक्रम का संचालन क्लब सचिव विनीत गुप्ता ने किया। इस मौके पर क्लब के अध्यक्ष मोहम्मद रज़ा खान ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ये बच्चे समाज के विशेष अंग हैं और इनका आत्मबल ही इनकी सबसे बड़ी ताकत है।
इस अवसर पर पूर्व अध्यक्षगण एमपी बरनवाल, डॉ. अलमदार नज़र, श्रवण साहू, हफ़ीज़ शाह ने भी अपने विचार साझा करते हुए बच्चों को प्रेरित किया। अंत में संयोजक विकास अग्रहरि ने सभी उपस्थित सदस्यों, अतिथियों और विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर कोषाध्यक्ष विवेकानंद मौर्य, आदर्श वर्मा, संतोष अग्रहरि फार्मेसी, सय्यद फारोग, असगर मेंहदी, विजय अग्रवाल, नसीम अख्तर, संतोष अग्रहरि, सावित्री विश्वास सहित तमाम लोग उपस्थित रहे जिन्होंने सभी बच्चों को लंच बॉक्स एवं स्टेशनरी का वितरण किया। कार्यक्रम ने सभी के मन को छू लिया और बच्चों के चेहरे पर मुस्कान बिखेर दी।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!