Trending

Jaunpur News : ​मानसिक स्वास्थ्य शिविर में मरीजों का हुआ परीक्षण

टीम संचार सेतु

सुजानगंज, जौनपुर। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत वृहस्पतिवार को मानसिक स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन हुआ। इस मौके पर चिकित्सा अधीक्षक डा. सुनील पाण्डेय ने बताया कि शिविर में कुल 400 लोगों का का परीक्षण किया गया जिसमें से 25 लोग के अन्दर मानसिक रोग के लक्षण पाये गये। इनमें से 5 मरीजों के अन्दर अति गम्भीर लक्षण पाये गये जिनको जिला अस्पताल में जाने का सुझाव दिया गया। सणथ ही 20 मरीजों के अन्दर सामान्य लक्षण दिखायी दिये जिन्हें दवा दिया गया। इस अवसर पर डा. दिलीप कुमार, डा. देवेन्द्र पाल, डा. पुनीत कश्यप, डा. आरपी पाल, डा. वीके सिंह सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!