जौनपुर। नगर के टीडी इण्टर कालेज के बालिका भवन में डीलक्स शौचालय एवं कैंपस में इंटरलॉकिंग का लोकार्पण बृजेश सिंह सदस्य विधान परिषद एवं ज्ञान प्रकाश सिंह वरिष्ठ भाजपा नेता एवं समाजसेवी ने तिलकधारी सिंह के पौत्र श्रीप्रकाश सिंह की अध्यक्षता में हुआ।
मुख्य अतिथि ज्ञान प्रकाश सिंह अपने उद्बोधन में आज के कार्यक्रम के सफल आयोजन एवं विद्यालय में उच्च कोटि की पठान पाठन तथा पाठ्य सहगामी क्रियाओं को देखकर मुक्त कंठ से प्रधानाचार्य डा. सत्य प्रकाश सिंह की प्रशंसा किया। साथ ही विद्यालय के छात्र-छात्राओं को मुंबई पर्यटन के लिए आमंत्रित किया। श्री सिंह ने छात्राओं को प्रेरित कविता एवं कहानी के माध्यम से भी उत्साहवर्धन किया। इसी क्रम में श्रीप्रकाश सिंह ने विद्यालय के मुख्य भवन में एक अतिथि भवन बनवाने का आश्वासन प्रधानाचार्य को दिया।
एमएलसी श्री सिंह ने कहा कि इस विद्यालय के विद्यार्थी देश ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी आभा बिखेर रहे हैं। उन्होंने प्रधानाचार्य डा. सत्य प्रकाश सिंह के कार्यकुशलता एवं विद्यालय के प्रति समर्पण की प्रशंसा किया। साथ ही कहा कि भविष्य में यदि प्रधानाचार्य जी पुनः सहयोग की मांग करेंगे तो मैं इस विद्यालय को आर्थिक सहयोग अवश्य प्रदान करूंगा।
टीडीपीजी कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डा समर बहादुर सिंह ने कहा कि प्रधानाचार्य डा. सत्य प्रकाश जी का नाम टीडीपीजी कॉलेज के पूर्व प्राचार्य हृदय नारायण सिंह की तरह इतिहास के पन्नों में हमेशा याद किया जाएगा। वहीं प्रधानाचार्य डा. सत्य प्रकाश ने कहा कि मार्च 2027 तक मेरा सपना है कि इस विद्यालय का प्रदेश ही नहीं, बल्कि देश में अपना एक स्थान बन सके जिससे टीडी इंटर कॉलेज का प्रत्येक सदस्य देश के किसी कोने में परिचय का मोहताज न रहे। अंत में प्रबंधक सत्य प्रकाश सिंह ने कहा कि हमारी एक बुलावे पर इतनी बड़ी-बड़ी हस्तियां आज विद्यालय में पधारी हैं। हम इन सभी का तहे दिल से शुक्रिया अदा करते हैं। प्रबंधक ने प्रधानाचार्य की सत्य निष्ठा एवं समर्पण की प्रशंसा किये। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम समाप्त की घोषणा की गई।
इस अवसर पर वीरेंद्र प्रताप सिंह, डा. एमपी सिंह, डा जेपी सिंह एसोसिएट प्रोफेसर, रणविजय सिंह, शशि प्रताप सिंह, मनोज वत्स, अनिमेष सिंह सदस्य प्रबंध तंत्र, दिनेश सिंह सदस्य प्रबंध तंत्र, रविंद्र प्रताप सिंह सदस्य प्रबंध तंत्र, विजय बहादुर सिंह, अमित सिंह अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ, सर्वेश सिंह पूर्व जिला पंचायत सदस्य, विनोद सिंह, राजवीर सिंह सदस्य प्रबंध तंत्र टीडीपीजी कॉलेज, वीरेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट, प्रमोद सिंह पूर्व प्राचार्य, नरसिंह बहादुर सिंह, सुधाकर सिंह, प्रमोद सिंह, शिक्षक नेता राजेश सिंह, ओम प्रकाश सिंह, संतोष सिंह, राजेश सिंह, भारत सिंह, डा. सुभाष चंद्र सिंह पूर्व प्रधानाचार्य, डा. जंग बहादुर सिंह, डा. जय प्रकाश सिंह सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डा. सुनील सिंह ने किया। यह जानकारी मीडिया प्रभारी बद्रीनाथ सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है।

إرسال تعليق