Trending

Jaunpur News : ​कस्तूरबा बालिका विद्यालय में घरेलू गैस उपयोग एवं सुरक्षा का दिया गया प्रशिक्षण

टीम संचार सेतु

शाहगंज, जौनपुर। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में शनिवार को भारत गैस एजेंसी सेंट थॉमस रोड के तत्वावधान में छात्राओं को घरेलू गैस सिलेंडर के सुरक्षित उपयोग और सावधानियों को लेकर जागरूक किया गया। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय प्रशासन एवं वार्ड सदस्य नीलम के संयुक्त प्रयास से संपन्न हुआ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता एजेंसी के प्रबंधक राजमणि दुबे ने किया। इस दौरान गैस एजेंसी से आये विवेक अस्थाना, रामकुमार, चंदा, प्राचीश अस्थाना ने छात्राओं को घरेलू गैस से जुड़े कई आवश्यक पहलुओं की जानकारी दिया।
विशेषज्ञों ने बताया कि गैस लीकेज की स्थिति में क्या करें— गैस की गंध आते ही मुख्य रेगुलेटर बंद करें। बिजली का स्विच ऑन/ऑफ न करें। दरवाजे-खिड़कियां खोलें ताकि गैस बाहर निकल सके। माचिस या लाइटर का बिल्कुल उपयोग न करें। साथ ही गैस सिलेंडर का उपयोग कैसे सुरक्षित किया जाय। रेगुलेटर की स्थिति कैसे जांचें। पाइपलाइन की समय-समय पर जांच क्यों जरूरी है— इन सभी विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई। छात्राओं को घरेलू गैस की उपयोगिता के साथ-साथ उसमें निहित संभावित खतरे भी समझाए गये, ताकि वे घर में भी सावधानी बरत सकें।
कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका किरण मौर्य व प्रदर्शन प्रियंका सिंह ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में विद्यालय की शिक्षिका किरण मौर्या, अल्पना सिंह, रोमा मौर्या, अंकिता शुक्ला, प्रियंका वर्मा आदि उपस्थित रहीं। वार्ड सदस्य एकता नीलम ने एजेंसी से आई टीम का स्वागत करते हुये इस जनोपयोगी जानकारी के लिए आभार प्रकट किया। इस अवसर पर आशीष राय के अलावा विद्यालय की कई छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया जिन्होंने गैस उपयोग संबंधी प्रश्न भी पूछे। विद्यालय प्रशासन ने उम्मीद जताई कि इस प्रकार की उपयोगी जानकारी छात्राओं को भविष्य में सतर्क और जागरूक नागरिक बनायेगी।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!