Trending

Jaunpur News : ​खम्भे में उतरे करेंट से गधे की हुई मौत, बचाने गये युवक को लोगों ने बचाया

टीम संचार सेतु

जौनपुर। बीते बुधवार को लगातार हो रही बारिश के चलते खंभे में उतरे करंट की चपेट में आकर गधे की मौत हो गई। जबकि गधे को बचाने गये एक युवक को स्थानीय लोगों ने किसी तरह बचा लिया। बताया जाता है कि लाइन बाजार क्षेत्र की मीरपुर गांव स्थित गुड्डू मुर्गा वाले के मकान के पास लगातार हो रही बारिश और विद्युत खंभे में लगे विद्युत उपकरण के बॉक्स के खुला रहने के कारण खंबे में उतरे करंट की चपेट में आकर घूम रहे गधे की मौत हो गई जबकि गधे को करंट लगता देख एक युवक उसकी पूंछ पकड़कर उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन वह भी करंट की चपेट में आकर झटका लगने के साथ कपकपाने लगा तभी मोहल्ले के कुछ लोगों की नजर उस पर पड़ी तो तुरंत युवक को किसी तरह बचाकर अलग हटाए। तब कहीं जाकर उसकी जान बच पाई। लगातार हो रही बारिश और खंभे में उतर रहे करंट को लेकरअभी भी स्थानीय लोगों में भय बना हुआ है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!