Trending

Jaunpur News : ​निष्पादन समिति की बैठक में डीएम ने दिये निर्देश

टीम संचार सेतु

जौनपुर। जिलाधिकारी डा. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में निष्पादन समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। इस मौके पर गंगा नदी की सहायक नदियों यथा वरूणा नदी एवं बसुही नदी की बहाली एवं कायाकल्प हेतु राष्ट्रीय हरित अधिकरण नई दिल्ली द्वारा पारित आदेश के अनुपालन में आयोजित निष्पादन समिति की बैठक में अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग ने बताया कि जनपद में बसुही नदी ग्राम भीलमपुर से निकलकर (रामपुर-गोपालपुर लिंक मार्ग) होते हुए मड़ियाहूँ के पास में जादूपुर, सरवा में वरूणा नदी में मिलती है। बसुही नदी के डी-सिल्टिंग का कार्य, तटों का सुदृढीकरण एवं बसुही नदी एवं वरूणा नदी के संगम से 100 मीटर पूर्व कन्स्ट्रक्टेड वेटलैंड का निर्माण कार्य सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग एवं नदी के तटों पर वन विभाग द्वारा पौधरोपण किया जाना है।
जिलाधिकारी ने प्रभागीय निदेशक, सामाजिक वानिकी प्रभाग को बसुही नदी के दोनों बैंको पर और अधिक वृक्षारोपण किये जाने एवं अधिशासी अभियंता, सिंचाई खण्ड सुल्तानपुर को डी०पी०आर० स्वीकृति हेतु अग्रिम कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, डीसी एनआरएलएएम जितेन्द्र प्रताप सिंह, सिंचाई विभाग, वन विभाग, जल निगम, शहरी विकास विभाग, राज्य स्वच्छ गंगा मिशन (एस०एम०सी०जी०), उत्तर प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!