Trending

Jaunpur News : ​करंजाकला क्षेत्र के सौ गांव में दो दिन से छाया अंधेरा

टीम संचार सेतु

सरायख्वाजा, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के परसनी फीटर के सौ गांव में दो दिन से विद्युत आपूर्ति बंद है जिससे पूरे क्षेत्र में अंधेरा छाया हुआ है। बिजली के लिए हाहाकार मचा हुआ है। किसानो की सिंचाई बाधित है। किसानों ने कहा कि विद्युत आपूर्ति शुरू नहीं हुई तो आंदोलन होगा।
बता दें कि परसनी विद्युत उपकेंद्र सरायख्वाजा देवकली पावर हाउस से परसनी फीटर पर विद्युत आपूर्ति की जाती है जिसमें बीच-बीच में 50 से अधिक गांव नादियापारे फीटर से काट कर परसनी फीटर में जोड़ दिए गये और इस समय सबसे अधिक गांव परसनी फीटर पर से विद्युत आपूर्ति के लिए जुड़े हैं लेकिन विगत बुधवार से परसनी फीटर की विद्युत आपूर्ति बंद है। विद्युत विभाग के कर्मियों का कहना है कि परसनी फीटर का तार परसनी गांव में गिरा हुआ है, उसे ठीक करके विद्युत आपूर्ति शुरू की जाएगी लेकिन गुरुवार को तार तो ठीक किया गया लेकिन विद्युत आपूर्ति शुरू नहीं हुई जिसके चलते बुधवार व गुरुवार को परसनी फीटर से जुड़े सौ से अधिक गांव में अंधेरा छाया रहा।
देखा गया कि शुक्रवार को भी सुबह नौ बजे तक विद्युत आपूर्ति नहीं शुरू की गयी। सभी के जरूरतमंद काम प्रभावित हो चुके हैं। किसानों की धान की फसल न लगाई प्रभावित है, उनकी सिंचाई नहीं हो रही है जिससे किसान भी परेशान है। किसानों ने भी कहा कि परसनी फीटर पर विद्युत आपूर्ति ठीक ढंग से कि नहीं जाती है। जो भी बाद में गांव नादियापारे फीटर से काटकर परसनी फीटर में जोङे गए हैं, वह पुनः नदियापारे फीटर से जोड़े जायं, अन्यथा आंदोलन किये जाएंगे। जो 20 मिनट में दस बार या बार-बार ट्रिपिंग की जाती है, उसे सुधार किये जाय।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!