सरायख्वाजा, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के धौरइल व बशीरपुर गांव से दो दर्जन से अधिक कांवरियां का जत्था बाबा बैजनाथ धाम के लिए रवना हुआ। हर हर महादेव के जयकारे से पूरा गांव भक्ति मय हो गया। धौरइल बशीरपुर से बाबा बैजनाथ धाम के लिए दो दर्जन से अधिक कांवरिया का जत्था डीजे के धुन पर नाचते गाते पूरा गांव का भ्रमण किया। साथ में सैकड़ों महिलाएं, पुरुष आदि भी उपस्थित रहे। गांव में आधा दर्जन से अधिक देव स्थानों पर पूजन अर्चन करते हुए सावन माह के पवित्र महीना में देव घर जलाभिषेक करने के लिए रवाना हुये। इस अवसर पर धर्मेंद्र मिश्र, मोती लाल शर्मा, राजेश शर्मा, दीपक यादव, अवनीश यादव, दिनेश गुप्ता, मोखई बिंद, अजीत कुमार, प्रेम प्रकाश मिश्र, छोटू, मनोज सिंह, राहुल सिंह समेत तमाम लोग उपस्थित रहे।
Jaunpur News : धौरइल व बशीरपुर से दो दर्जन कांवरिया बैजनाथ धाम के लिये हुये रवाना
byटीम संचार सेतु
-
0
إرسال تعليق