Trending

Jaunpur News : ​महिला खो-खो खिलाड़ियों का जनपदीय चयन परीक्षण 28 को

टीम संचार सेतु

सिद्दीकपुर, जौनपुर। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश लखनऊ के तत्वावधान में जिला खेल कार्यालय के सौजन्य से प्रदेश स्तरीय महिला खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन इन्दिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम सिद्दीकपुर में किया जाना प्रस्तावित है। उक्त के क्रम में जनपद की महिला खो-खो खिलाड़ियों का जनपदीय चयन परीक्षण 28 जुलाई को पूर्वान्ह 10 बजे से इन्दिरा गांधी स्टेडियम सिद्दीकपुर में किया जायेगा। इस आशय की जानकारी चन्दन सिंह जिला क्रीड़ा अधिकारी ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है। साथ ही आगे बताया कि जनपद स्तर पर चयनित महिला खिलाड़ी ही 29 जुलाई को आयोजित मण्डल स्तरीय चयन/ट्रायल्स जिसका आयोजन डाॅ. भीमराव अम्बेडकर क्रीड़ा संकुल लालपुर, वाराणसी में प्रातः 9 बजे से किया जायेगा, में प्रतिभाग करेंगी। मण्डल स्तरीय चयन/ट्रायल्स उपरान्त मण्डल की टीम का गठन किया जायेगा, मण्डल स्तरीय टीम ही प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी। उन्होंने बताया कि इच्छुक खिलाड़ी निर्धारित प्रारूप पर अपना पात्रता प्रमाण पत्र फोटो सहित तथा आयु प्रमाण-पत्र प्रधानाचार्य द्वारा प्रमाणित तथा आधार कार्ड के साथ, हाई स्कूल अंक पत्र की छायाप्रति साथ लेकर जनपदीय चयन/परीक्षण में प्रतिभाग कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए अमरजीत यादव अंशकालिक मानदेय खो-खो प्रशिक्षक से सम्पर्क कर सकती हैं।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!