Trending

ऐसा क्या हुआ जब सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता ने चौकीदार को अपने बगल की कुर्सी पर बैठाया। Samchar Setu

टीम संचार सेतु





वाराणसी। सिगरा स्थित वरुणापुरम सिंचाई कॉलोनी कैंपस में लिफ्ट सिंचाई मंडल वाराणसी में  कार्यरत चौकीदार रामसजीवन उस समय हतप्रभ हो गए जब लिफ्ट सिंचाई मंडल वाराणसी के अधीक्षण अभियंता अजय कुमार सिंह ने अपने बगल की कुर्सी पर बैठने को कहा तो चौकीदार ने कहा कि साहब हम आपके सामने बैठ कैसे सकते है, वो भी बगल की कुर्सी पर तो अधीक्षण अभियंता ने प्यार से समझा कर बैठाया। अधीक्षण अभियंता द्वारा बगल में बैठाने का कारण राम सजीवन के चौकीदार के पद से सेवानिवृत्त होने का दिन जो था। जो कि विभाग द्वारा रामसजीवन चौकीदार के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह का आयोजन किया  गया था। कार्यालय को समर्पित, कर्मठ व ईमानदार छवि के रामजीवन चौकीदार को स्टाफ के लोगों द्वारा सम्मान देते हुए भूरी भूरी प्रशंसा की गई। वहीं सम्मान समारोह में अधीक्षण अभियंता अजय कुमार सिंह ने मोमेंटो व साल देकर राम सजीवन को  सम्मानित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर सोन यांत्रिक निर्माण खंड वाराणसी के अधिशासी अभियंता उदय कुमार सिंह, विनोद कुमार श्रीवास्तव, संजय कुमार पाण्डेय, राम अवतार राम, कनीज फातिमा, साधना श्रीवास्तव, रुचि श्रीवास्तव, जयशंकर सिंह, मो0 आरिफ अंसारी, रत्नेश प्रसाद, दीनानाथ, सर्वेश उपाध्याय, निरंजन, सुनील कुमार भारती, मूसा अंसारी आदि समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।






#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!