बरसठी, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव का मामला सामने आया है जहां मछलीशहर के निजामुद्दीनपुर गांव से पिंटू गौतम अपने लड़के की बारात लेकर आए थे। सब कुछ बड़े ही धूमम से कार्यक्रम चल रहा था। बारातियों का स्वागत, नाश्ता, पानी आदि कराकर डीजे पर बाराती नाच गाना करते दूल्हे को लेकर लड़की के घर पहुंचे जिसके बाद जयमाल का भी कार्यक्रम सम्पन्न हो चुका तब तक तो सब कुछ ठीक ठाक से चलता रहा।
जब मंडप में रात्रि 1 बजे शादी बैठने का कार्यक्रम शुरू हुआ तभी एक लाइट की वजह से खुल गयी अंधे दूल्हे की पोल, जिसको लेकर घर वालों ने बताया कि जब लड़के के आंख पर एक लाइट का प्रकाश गया तो उसके आंख में लगा लेंस चमक उठा और उस पर घरातियों की नजर पड़ी तो लोग सोच में पड़ गये कि यह क्या चमक रहा।महिलाओं ने खोला अन्धेपन का राज
तब क्या था जहां महिलाएं होंगी वहां कोई राज भला कैसे छिपा रह सकता है, अब महिलाओं ने लड़के की आई टेस्ट लेना शुरू कर दिया और उसी में सच्चाई सामने आ गई। लड़का एक आंख से अंधा निकला। अब लड़के के पिता और लड़की पक्ष में पंचायत बैठ गयी जिसमें घराती बाराती पक्ष का माहौल गरम होने लगा जिसमें गांव के भी कुछ सम्मानित रात को पंचायत में बुलाये गये। लड़के के पिता बस एक रट लगाये बैठे कि इन लोगों ने 10 बार लड़के को देखा था। अपना पल्ला झाड़ने के लिये लड़की पक्ष को दोषी बताने लगा। वहीं लड़की के भाई ने बताया कि हमें यह कभी नहीं बताये कि लड़का एक आंख से अंधा है, छिपाकर शादी की जा रही थी। ऐसे देखने पर कोई नहीं कह सकता। दूल्हा एक आंख से अंधा है जिसको लेकर दूल्हे के पिता फायदा उठाने की कोशिश में थे लेकिन लड़की के किस्मत ने उसे बचा लिया। अब लड़के पक्ष के लोगों का कहना है कि जो हमारा खर्च हुआ, वह सब लड़के के पिता भरपाई कर अपनी बारात वापस लेकर जाय जिसको लेकर मामले में काफी हंगामा हुआ है।
Post a Comment