Trending

Jaunpur News : ​बाइक व बोलेरो की टक्कर में बाइक चालक की हुई मौत, एक घायल

टीम संचार सेतु

महराजगंज, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र में सुभाष गौतम पुत्र लालमणि गौतम पट्टी थाना के सलाहपुर निवासी जो अपने मित्र धीरेंद्र कुमार पुत्र गुरदास निवासी बिझवट थाना महराजगंज के साथ मोटरसाइकिल से बारात से वापस लौट रहा था। लोहिंदा चौराहे से थाना महराजगंज जाने वाली मार्ग पर गिट्टी प्लांट के निकट सामने से आ रही बोलेरो से एक्सीडेंट हो गया। जिसमें मोटरसाइकिल चालक सुभाष गौतम की मृत्यु हो गई। पीछे बैठा धीरेंद्र कुमार घायल हो गया। मौके पर पहुंचकर थाना महाराजगंज पुलिस द्वारा मृतक को मर्चरी हाउस भिजवाया गया। घायल धीरेंद्र कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु जिला चिकित्सालय भेज दिया गया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!