Jaunpur News : ​अवकाशप्राप्त प्रधानाचार्य डा. वीरेन्द्र बनाये गये प्रान्त कार्याध्यक्ष

जिलाध्यक्ष अजय पाण्डेय के नेतृत्व में अहिप कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
जौनपुर। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू में गत दिवस हुई अन्तरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद की राष्ट्रीय बैठक में जौनपुर के डा. वीरेन्द्र प्रताप सिंह (अवकाशप्राप्त प्रधानाचार्य टीडी इण्टर कालेज) को काशी प्रान्त का कार्याध्यक्ष बनाया गया। देश के विभिन्न प्रान्तों से आये राष्ट्रीय एवं प्रादेशिक पदाधिकारियों की बीच यह घोषणा अहिप के संस्थापक/अध्यक्ष डा. प्रवीण भाई तोगड़िया ने किया। इस पर उपस्थित सभी लोगों ने करतल ध्वनि से डा. सिंह का स्वागत किया। बता दें कि इसके पहले डा. विरेन्द्र राष्ट्रीय छात्र परिषद के प्रान्त अध्यक्ष के रूप में दायित्व का निर्वहन कर रहे थे। इधर गृह जनपद पहुंचने पर उनके निज आवास पर पहुंचे तमाम पदाधिकारियों ने डा. सिंह का माल्यार्पण करके स्वागत किया। इस मौके पर चन्द्र प्रकाश तिवारी विभाग महामंत्री, अजय पाण्डेय जिलाध्यक्ष अन्तरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद, दीनानाथ शुक्ल अध्यक्ष राष्ट्रीय किसान परिषद, जितेन्द्र बहादुर सिंह जिलाध्यक्ष राष्ट्रीय बजरंग दल, कृष्ण कुमार उपाध्याय जिला महामंत्री राबद सहित तमाम लोगों ने माल्यार्पण करके स्वागत किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष अजय पाण्डेय ने कहा कि जौनपुर के लिए यह गौरव की बात है कि यहां के 3 पदाधिकारी काशी प्रांत का नेतृत्व कर रहे हैं। ऐसे पदाधिकारियों में तरून शुक्ल प्रान्त महामंत्री अहिप एवम् एडवोकेट प्रभाकर तिवारी उपाध्यक्ष हिन्दू एडवोकेट फोरम पहले से हैं। इसी क्रम में डा. विरेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि प्रान्त कार्याध्यक्ष का दायित्व देकर डा. प्रवीण भाई तोगड़िया ने जो जिम्मेदारी दी है, उसे पूरा करना मेरे जीवन का लक्ष्य होगा।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post