Trending

जहेज में कार ना मिलने पर बारात न लाने के मामले में महिलाओं समेत 6 के खिलाफ मामला दर्ज।Sanchar Setu

टीम संचार सेतु


जौनपुर। शहर कोतवाली पुलिस ने जहेज में कार न मिलने के कारण बारात न लाने के मामले में महिलाओं समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 
बक्सा थाना क्षेत्र के शंभूगंज गांव निवासी शलीम अहमद पुत्र स्वर्गीय शेख बनारसी ने अपनी पुत्री का विवाह कोदई चौकी मकान नंबर सी के 26 पत्थर वाली गली जनपद वाराणसी कबीर पुत्र अब्दुल मजीद के साथ तय किया था। जिसमें ₹300000 नगद सोने की चेन तथा कपड़े का ₹25000 दिया था। 21 जून को रात्रि में बारात आना तय हुआ था जिसमें 50 बाराती की बात तय हुई थी। शादी करने के लिए नगर में स्थित वी-मार्ट के पास  मैरिज हाल अकबर पैलेस में बारात आने वाली थी। जिसमें 300 लोगों के भोजन आदि की व्यवस्था की गई थी। लगभग 11:00 बजे रात को दूल्हे की मां भाभी बहन समेत लोग आए।पूछे जाने पर दूल्हे की मां ने बताया की बारात अभी पीछे है। रात्रि लगभग 3:00 बजे तक जब बारात नहीं आई तो दूल्हे की मां ने कहां की लड़का जहेज़ में क्रेटा गाड़ी और नकदी मांग रहा है। इस तरह से लड़की पक्ष के लोगों की पूरी तैयारी पर पानी फिर गया। पुलिस ने इस संबंध में लड़के पक्ष वालों के छः नामजद 11 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। और आगे की कार्यवाही करने में जुट गई है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!