Trending

Jaunpur : ​सुशासन, न्याय व सेवा की प्रतिमूर्ति थीं राजमाता अहिल्याबाई होल्कर: शरतेन्दु विकास

टीम संचार सेतु

जितेन्द्र सिंह चौधरी/अतुल राय
जलालपुर, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के पाल वंशीय गड़ेरिया सेवा समिति के तत्वावधान में राजमाता अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पाल धर्मशाला त्रिलोचन महादेव में धूमधाम से मनाया गया। पाल वंशीय गड़ेरिया सेवा समिति के संयोजक शरतेन्दु विकास पाल ने कहा कि सुशासन, न्याय और सेवा की प्रतिमूर्ति थीं राजमाता अहिल्याबाई होल्कर। उन्होंने अपने शासन काल में गरीबों की मदद, अनेकों मंदिरों, धर्मशालाओं तालाबों का निर्माण, जीर्णोद्धार किया व जनकल्याणकारी योजना चलायी जिससे समाज का उत्थान हुआ। अध्यक्ष अर्जुन पाल ने कहा कि राजमाता अहिल्याबाई होलकर जी एक कुशल प्रशासक के रूप में काम किया और अपने क्षेत्र में न्याय व शांति स्थापित किया। संरक्षक बुझारत पाल ने कहा कि राजमाता ने अपने जीवन बहुत कष्ट सहा लेकिन कभी टूटी नहीं साहस, हिम्मत के साथ शासन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पाल वंशीय गड़ेरिया सेवा समिति के अध्यक्ष अर्जुन पाल व संचालन श्यामजीत पाल ने किया। इस अवसर पर मोहन पाल, विवेक पाल, संतोष पाल, परेमू पाल, बेचन पाल, आशीष पाल, कमला पाल, रमाशंकर पाल, निरहू पाल, गोवर्धन पाल, मीडिया प्रभारी विजय पाल आदि उपस्थित रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!