Trending

Varanasi : कैम्प के जरिये अभिभावकों को नामांकन के लिये किया जा रहा प्रेरित: मुमताज

टीम संचार सेतु

चोलापुर, वाराणसी। स्थानीय क्षेत्र के महदा गांव स्थित पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय में आयोजित समर कैंप में बतौर मुख्य अतिथि पहुंची ग्राम प्रधान सविता सिंह ने छात्रों को पौष्टिक सामग्री का वितरण किया। उन्होंने छात्रों से समर कैंप में आयोजित गतिविधियों में पूरे मनोयोग से प्रतिभाग करने का आह्वान किया। विद्यालय में छात्रों ने प्रार्थना के साथ समर कैंप की शुरुवात की।इसके बाद छात्रों ने योगाभ्यास, व्यायाम, खेलकूद आदि गतिविधियों में प्रतिभाग किया।प्रधानाध्यापक मुमताज अली ने बच्चों की कला का सराहना करते हुए कहा कि बच्चों में सामाजिक चेतना, खेलकूद, कला और सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है। साथ ही बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए जीवन कौशल विकास पर भी ध्यान दिया जा रहा है।साथ ही उन्होंने कहा कि कैंप के जरिए अभिभावकों को भी नामांकन के लिए प्रेरित किया जा रहा है। बता दें कि इको क्लब के अंतर्गत कार्यक्रम कराया गया। इस मौके पर रीता देवी शिक्षा मित्र, पुष्पा कुमारी अनुदेशक व उषा सिंह आंगनवाड़ी समेत संजय, श्यामसुंदर सफाईकर्मी मौजूद रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!