Trending

अनियंत्रित बाइक गिरी खाई में एक की मौत एक गंभीर। Sanchar Setu

टीम संचार सेतु


जौनपुर सरायख्वाजा  थाना क्षेत्र के पालामऊ के पास आज शुक्रवार की भोर में एक बाइक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई जिसमें ज्ञान प्रकाश यादव 24 वर्ष पुत्र श्यामा यादव  कनऊखस थाना नेवड़िया की मौके पर मौत हो गई घायल लालू यादव 22 वर्ष पुत्र राजेश यादव समोगरपुर केराकत के रहने वाले थे प्राप्त जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवर की रात में 11:00 बजे लगभग यह दोनो लोग बाइक  से मल्हनी बाजार में किसी दोस्त के यहां पार्टी  मना कर  नेवड़िया के लिए लौट रहे थे  कि सामने से तेज रफ्तार से चार पहिया वाहन आरही थी और इनकी बाइक अनियंत्रित हो गई  और खाई में गिर गई जहां पर ज्ञान प्रकाश यादव की मौके पर मौत हो गई और लालू यादव गंभीर रूप से घायल हो गए काफी चीख पुकार के बाद गांव वालों ने 108 एंबुलेंस को फोन किया दोनों को जिला अस्पताल भेजा गया।  जहां ज्ञान प्रकाश को मृत्यु घोषित कर दिया गया और लालू का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया, मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया है, ज्ञान प्रकाश और लालू मौसेरे भाई  थे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!