Trending

Jaunpur : सेवानिवृत्ति कोई अन्त नहीं: डॉ. देवब्रत

टीम संचार सेतु

जौनपुर। तिलकधारी महाविद्यालय में शैक्षणिक सत्र के समापन पर प्राणि विज्ञान विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. वीके त्रिपाठी का विदाई एवं सम्मान समारोह डॉ. देवब्रत मिश्र के नेतृत्व में किया गया। समारोह में डॉ. देवब्रत मिश्र ने प्रो. त्रिपाठी को पुष्पगुच्छ भेंट किया। विभागीय सदस्यों डॉ. आशुतोष मिश्रा, डॉ. अजय कुमार, आशारानी, डॉ. प्रेम चन्द, उदय प्रताप सिंह ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। समारोह में डॉ. देवब्रत मिश्र ने कहा कि सेवानिवृत्ति कोई अन्त नहीं है। प्रो. त्रिपाठी ने प्राणी विज्ञान विभाग को जिस समर्पण, अनुशासन और विद्वता से नेतृत्व प्रदान किया, वह न केवल विभाग के लिए बल्कि सम्पूर्ण महाविद्यालय के लिए एक प्रेरणा रहा है। उनकी शिक्षण शैली, मार्गदर्शन और विद्वत्ता से न जाने कितने छात्र-छात्राओं ने न केवल अकादमिक ज्ञान प्राप्त किया, बल्कि जीवन मूल्यों को भी समझा। इस अवसर पर विभाग के शिक्षकगण उपस्थित रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!