Trending

Jaunpur News : ​जलालपुर पुलिस पर बेटियों का फर्जी चालान करने का आरोप

टीम संचार सेतु

सिरकोनी, जौनपुर। जलालपुर थाने के एक दरोगा द्वारा बेटियों का फर्जी चालान करने का मामला अब तूल पकड़ने लगा है। आरोप है कि कूड़ा रखने के विवाद में पुलिस ने विपक्षियों से मिलीभगत कर थाने के सामने एक झूठी मारपीट की घटना दर्शाते हुए एकपक्षीय कार्रवाई की और पिता समेत दो बेटियों का शांति भंग में चालान कर दिया। इतना ही नहीं, पुलिस ने इन सभी के विरुद्ध मारपीट का केस भी दर्ज कर दिया है। पीड़ित द्वारा मुख्यमंत्री पोर्टल के माध्यम से न्याय की गुहार लगाई गई है। घटना जलालपुर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव की है। आरोप है कि विजय प्रताप के घर के सामने चारा मशीन के पास उनके पड़ोसी ने गंदगी फैलाने की नीयत से कूड़ा फेंक दिया। जब विजय प्रताप और उनके परिवार ने सफाई का प्रयास किया तो पड़ोसियों से विवाद हो गया जो हाथापाई तक पहुंच गया। पीड़ित की सूचना पर पहुंची डायल 100 पुलिस दोनों पक्षों को थाने भेजा। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि थाने पहुंचने के बाद पुलिस ने विपक्षियों से मिलीभगत कर उल्टे उनके विरुद्ध ही कार्यवाही की और पिता समेत दो बेटियों को घंटों थाने में बैठाये रखा। इसके बाद शाम को पुलिस ने थाने के सामने हुई कथित मारपीट की झूठी कहानी बनाकर तीनों का चालान कर दिया। पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराते हुए दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की मांग किया है। साथ ही थाने में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज निकलवाकर जांच कर दोषियों को सजा दिलाने की मांग की जा रही है। मामला सामने आने के बाद जलालपुर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं और पुलिस की चौतरफा किरकिरी हो रही है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!