Trending

Jaunpur News : मासिक बैठक में सपाजनों ने कहा- जातीय जनगणना के सूत्रधार हैं अखिलेश यादव

टीम संचार सेतु

जौनपुर। समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य की अध्यक्षता में सांसद कार्यालय नईगंज में हुई जहां ज़िला महासचिव आरिफ हबीब ने प्रदेश कार्यालय से आये प्रपत्र एवं एजेंडे से सदन को अवगत कराया। वहीं समाजवादी पार्टी के ज़िला उपाध्यक्ष श्याम बहादुर पाल को रेलवे बोर्ड का सलाहकार एवं वरिष्ठ नेता रत्नाकर चौबे को ब्राह्मण महासभा का जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर ज़िला इकाई द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के सार्थक प्रयासों एवं पीडीए की एकजुटता ने सामंती सरकार को जातीय जनगणना कराने के लिए मजबूर कर दिया। जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने PDA समाज को ज़मीनी स्तर पर जोड़ने के लिए जनपंचायत कार्यक्रम अनवरत जारी रखने के निर्देश दिए। मतदाता सूची में नाम जोड़ने काटने एवं संशोधन के लिए बूथ स्तर पर काम करते हुए सत्यापन कराये जाने के निर्देश दिए।
इसी क्रम में पूर्व विधायक एवं राष्ट्रीय सचिव मोहम्मद अरशद खान, पूर्व विधायक राज नरायन बिंद, पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री संगीता यादव, रत्नाकर चौबे, अनवारूल हक, महेंद्र यादव नैपाल, हीरा लाल विश्वकर्मा, निज़ामुद्दीन अंसारी, दिनेश यादव फौजी, ऋषि यादव एडवोकेट संस्थापक/संचालक समाजवादी कुटिया, नन्द लाल यादव, नीरज पहलवान, देवेन्द्र साहू, मंजय कन्नौजिया, कमलेश यादव फौजी, रजनीश मिश्रा सहित अन्य वक्ताओं ने अपना विचार व्यक्त किया।
इस अवसर पर प्रदेश सचिव सुशील दुबे, कोषाध्यक्ष सुशील श्रीवास्तव, मनोज मौर्य, भानु प्रताप मौर्य, गुड्डू सोनकर, धर्मेंद्र सोनकर, पवन मौर्य, आनंद कुशवाहा, प्रभाकर मौर्य, डॉ शिवजीत यादव, विकास यादव, जयहिंद यादव प्रधान, कमलेश यादव सहित सैकड़ों सपाजन उपस्थित रहे। बैठक का संचालन ज़िला महासचिव आरिफ हबीब ने किया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!