Trending

Jaunpur News : ​सीओ विवेक सिंह ने पुलिस सहायता केन्द्र का किया लोकार्पण

टीम संचार सेतु

महराजगंज, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के महराजगंज बाजार में क्षेत्राधिकारी विवेक सिंह ने पुलिस सहायता केंद्र का फीता काटकर कर उद्घाटन किया। वहीं प्रमुख पति विनय सिंह ने कहा कि बूथ का शुभारंभ होने से अपराधियों में भय रहेगा, घटनाओं को रोका जा सकेगा। साथ ही कहा कि ऐसे ही पूरे जिले में 109 बूथ बनाए जा रहे हैं जिससे जिले में अपराध की संख्या में काफी कमी आएगी। वहीं क्षेत्राधिकारी विवेक सिंह ने कहा कि अपराध को नियंत्रित करने के लिए बनवाए जा रहे इन पुलिस बूथों का सरकार का निर्माण कार्य सराहनीय है। उपस्थित अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किये। थानाध्यक्ष अरविन्द पाण्डेय ने उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हमारा पूरा प्रयास रहेगा कि हमारे क्षेत्र में किसी को भी अनावश्यक परेशानी न हो। इस अवसर पर अरविन्द सोनी व्यापार मंडल अध्यक्ष, ओम प्रकाश सेठ, रमेश जायसवाल, विनोद जायसवाल, जय नारायण दूबे सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!