Trending

Jaunpur News : ​हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, दो गिरफ्तार

टीम संचार सेतु

जफराबाद, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के हिसामपुर गांव में मंगलवार की रात को बहन की गोदभराई के कार्यक्रम के दौरान एक युवक फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामले की जानकारी होते ही पुलिस खोजबीन में लग गयी। घटना में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। उक्त गांव निवासी शम्भु प्रसाद की पुत्री नीलू की गोदभराई का कार्यक्रम था। लड़के वाले केराकत के सरकी गांव से आये थे। जब गोदभराई चल रही थी। उसी दौरान एक युवक ने रिवाल्वर से हर्ष फायरिंग करने लगा। उसने कई फायर किया। गुरूवार की रात को पुलिस को वह हर्ष फायरिंग का सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो मिल गया। पुलिस तत्काल स्वतः संज्ञान लेकर मामले की जांच पड़ताल में लग गई। तब जाकर घटना की जगह सामने आयी। पुलिस ने मामले में शम्भू प्रसाद तथा उनके पुत्र मदन कुमार को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि दोनों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया हैं। दोनों का चालान भेज दिया गया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!