Trending

Jaunpur News : ​मार्क ड्रिल करके बचाव का बताया गया तरीका

टीम संचार सेतु

महराजगंज, जौनपुर। आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए थाना क्षेत्र के अमरनाथ द्विवेदी कालेज त्रिवेणी नगर विझवट में बुधवार को प्रभारी निरीक्षक अरविंद पांडेय एवं तेज़ी बाजार थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह ने पुलिस टीम व महिला पुलिस के साथ एनसीसी कैडटो व विद्यालय के बच्चों, स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य विभाग के लोगों को आपातकाल स्थिति से निपटने के लिए मॉक ड्रिल किया। साथ ही सायरन बजने के बाद क्या करना है, उसका भी तरीका बताया। मॉक ड्रिल के दौरान उपस्थित लोगों ने विस्फोट जैसी स्थिति का अभ्यास किया। घायलों को कैसे कम समय में अस्पतालों तक पहुंचाया जा सकता है। इसका एम्बुलेंस से प्रतीकात्मक रूप से प्रशिक्षण दिया गया। ब्लैक आउट की स्थिति में घर की लाइट बंद रखें, ताकि रोशनी बाहर न जाय।इस मौके पर सीएचसी अधीक्षक डॉ राजेन्द्र प्रसाद ने बताया कि घायल की स्थिति में प्रारंभिक उपचार किट सहित दवा पास रखें। साथ ही एम्बुलेंस से तुरंत सीएचसी व पीएचसी पहुचें। इस अवसर पर प्रबंधक अमित दूबे, स्वास्थ्य विभाग से डा. केके बौद्ध, कृष्णकांत निगम सहित महिला पुलिस टीम व विद्यालय के लोग उपस्थित रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!