Trending

Jaunpur News : सखी वेलफेयर फाउण्डेशन ने महिलाओं व किशोरियों को किया जागरूक

टीम संचार सेतु

मासिक धर्म स्वच्छता दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
जौनपुर। सखी वेलफेयर फाउण्डेशन ने विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस के अवसर पर महिलाओं एवं किशोरियों को जागरूक करने के लिए सुतहट्टी चौराहा स्थित बैंकर्स प्लाजा पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें महिलाओं एवं किशोरियों को फ्री सेनेटरी पैड नैपकिन का वितरण भी किया गया। मेंस्ट्रूअल हाइजीन डे के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. शैली निगम ने माहवारी के दौरान उपस्थित महिलाओं व किशोरियों को साफ-सफाई एवं संतुलित आहार के बारे में विस्तार से बताया तथा कहा कि 28 मई को मेंस्ट्रूअल हाइजीन डे मनाने का मुख्य कारण महिलाओं की सामान्यतः 28 दिनों के मासिक धर्म पीरियड साइकिल का होना है। इस दौरान महिलाएं नियमित दिनचर्या अपनाकर पीरियड की अनियमितता से बच सकती हैं। संस्थाध्यक्ष प्रीति गुप्ता ने कहा कि मासिक धर्म महिलाओं के जीवन की एक सामान्य प्रक्रिया होने के साथ साथ नारी के मातृत्व सुख के लिए वरदान है। इसके बिना नारी सृष्टि की रचना नहीं कर सकती। अतः आप सभी द्वारा माहवारी स्वच्छता पर विशेष ध्यान देते हुए पोषण युक्त भोजन के साथ अपने जीवन को बेहतर बनाया जा सकता है। इस अवसर पर सखी शीला राय ने सखी वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा वर्ष पर्यंत माहवारी स्वच्छता पर किए गए कार्यों के बारे में विस्तार से बताया गया। सखी सरला महेश्वरी, अंजू जायसवाल, साधना साहू, शकुंतला बैंकर, मोनिका गुप्ता ने उपस्थित महिलाओं और किशोरियों को फ्री सेनेटरी पैड नैपकिन का वितरण किया। सखी टीम ने अंत में मुख्य अतिथि डॉ शैली निगम को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन पिंकी जायसवाल तथा आभार सरिता निगम ने व्यक्त किया। इस अवसर पर सिलाई प्रशिक्षण कार्यशाला के प्रशिक्षु महिलाओं एवं किशोरियों सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!