Trending

Jaunpur News : ​परिषदीय विद्यालयों में संचालित शैक्षिक योजनाओं की समीक्षा बैठक सम्पन्न

टीम संचार सेतु

जौनपुर। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल की अध्यक्षता में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय सभागार में परिषदीय विद्यालयों में संचालित शैक्षिक योजनाओं की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक के दौरान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा जिले के समस्त विकास खण्डों में बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई। इनमें निर्माण कार्यों की प्रगति, यू-डायस प्लस फीडिंग, समेकित शिक्षा अभियान, बालिका शिक्षा, डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) तथा प्रधानमंत्री पोषण अभियान के अंतर्गत संचालित पीएम पोषण योजना प्रमुख रूप से शामिल रहीं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने प्रत्येक योजना की विकास खण्डवार स्थिति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने योजनाओं के प्रभावी और समयबद्ध क्रियान्वयन पर बल देते हुए यह सुनिश्चित करने को कहा कि इन योजनाओं का लाभ छात्रों तक पूरी पारदर्शिता और तत्परता के साथ पहुंचे। उन्होंने कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए संचालित योजनाएं अत्यन्त महत्वपूर्ण हैं, अतः इनका सुचारु संचालन ही विभाग की प्राथमिकता है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!