Trending

Jaunpur News : ​मुकदमे में पैरवी को लेकर मिली धमकी, पीड़ित ने एसपी से लगाई गुहार

टीम संचार सेतु

धर्मापुर, जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव में चकबन्दी के एक मुकदमें में पैरवी को करने को लेकर विपक्षियों ने एक युवक को जान से मारने की धमकी दे डाली। पीड़ित ने एसपी डॉ. कौस्तुभ को प्रार्थना पत्र देकर जान माल की सुरक्षा हेतु गुहार लगायी है। सुल्तानपुर गांव निवासी मैन बहादुर का एक मुकदमा चकबन्दी न्यायालय में चल रहा है। आरोप है कि विपक्षीगण अमर बहादुर व नीरज निषाद आये दिन उसे मुकदमें में पैरवी करने को लेकर जान से मारने की धमकी देते रहते हैं। मैन बहादुर ने एसपी से मिलकर मामले से उनको अवगत कराया और जान माल की सुरक्षा हेतु मुकदमा दर्ज करते हुए उन आरोपियों पर कार्यवाही हेतु गुहार भी लगाई। कार्यवाहक थाना प्रभारी मनोज राय ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सुल्तानपुर गांव के अमर बहादुर और नीरज निषाद के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!