Trending

Jaunpur News : ​नारी शक्ति वन्दन सम्मेलन का हुआ आयोजन

टीम संचार सेतु

शाहगंज, जौनपुर। पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होल्कर के त्रिशताब्दी स्मृति अभियान अंतर्गत नारी शक्ति वन्दन सम्मेलन मण्डल शाहगंज के नगर पालिका शाहगंज में आयोजित संगोष्ठी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी का आगमन हुआ। राज्यसभा सांसद ने मां अहिल्याबाई के जीवन पर विस्तृत जानकारी दी। सफाईकर्मियों को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया। वक्ता के रूप में शोध प्रमुख काशी क्षेत्र डॉ. माधवी सिंह ने भी अहिल्याबाई के जीवन पर अपनी बातें रखी। कार्यक्रम का संचालन जितेंद्र सिंह ने किया। कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद के ईओ प्रदीप गिरी द्वारा सभी व्यवस्था की गई। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष संतोष सिंह, प्रदीप जायसवाल, मंडल अध्यक्ष चिंताहरण शर्मा, पूर्व चेयरमैन गीता जायसवाल, अनिल मोदनवाल, युवा मोर्चा अध्यक्ष धीरज पाटिल, कनक सिंह, विजय लक्ष्मी साहू, वेद प्रकाश जायसवाल मीडिया प्रभारी पिछड़ा मोर्चा, शुभांकर चौहान, काली चरण जायसवाल मंडल उपाध्यक्ष, ओम चौरसिया, मुस्तकीम अहमद, महेश लालवानी, श्रीश अग्रहरि, भुवनेश्वर मोदनवाल, पांचों मण्डल अध्यक्ष व पदाधिकारीगण, सभासदगण, शक्ति केन्द्र संयोजकगण, मोर्चा अध्यक्षगण, विभाग प्रकोष्ठ के संयोजकगण सहित नगर पालिका के सफाईकर्मी सहित सैकड़ों लोग उपस्थिति रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!