Trending

Jaunpur News : ​माहवारी वरदान है अभिशाप नहीं: दिनेश

टीम संचार सेतु

बदलापुर, जौनपुर। विश्व माहवारी दिवस पर कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय बदलापुर में फिनिश मोंडियाल प्रोजेक्ट अंतर्गत ट्रस्ट ऑफ पीपुल लखनऊ द्वारा स्वास्थ्य एवं स्वच्छता दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में ट्रस्ट ऑफ पीपुल के ट्रेनर दिनेश चन्द्र पाण्डेय द्वारा मासिक धर्म स्वास्थ्य एवं स्वच्छता, समाज में अभी भी कुछ स्थानों पर मासिक धर्म के बारे में फैली भ्रांतियां, इसके दुष्प्रभाव तथा उपयोग में लाए गए उत्पादों के निपटान के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। इसमें कुल 127 छात्राएं एवं संस्था की प्रधानाध्यापिका राधा जी, वंदना सिंह ने भाग लिया। विद्यालय की प्रधानाचार्या ने ऐसे कार्यक्रम के आयोजन के लिए ट्रस्ट ऑफ पीपुल को धन्यवाद दिया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!