Trending

Jaunpur News : ​खण्ड शिक्षा अधिकारी ने नवप्रवेशी 42 बच्चों को किया पुरस्कृत

टीम संचार सेतु
रामपुर, जौनपुर। शासन द्वारा बेसिक शिक्षा को बेहतर बनाने के क्रम में गुरुवार को प्रा.वि. पचवल में आयोजित कार्यक्रम में खण्ड शिक्षा अधिकारी अश्वनी कुमार सिंह ने उपस्थित अभिभावकों के समक्ष ही नव प्रवेशी 42 बच्चों को कापी व पेन देकर पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावकों व शिक्षकों को महत्व पूर्ण विन्दुओं पर चर्चा करते हुए कहा कि बच्चों को अच्छी शिक्षा मिले। इसके लिए हम सभी का सहयोग बहुत ही आवश्यक है। उन्होंने उपस्थित अभिभावकों का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर विनोद कुमार सिंह, सुषमा यादव, गंगा सागर, आलोक कुमार, विजय कुमार पटेल, मिथिलेश मिश्रा, सहित सभी शिक्षा मित्र उपस्थित रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!