Jaunpur News : ​ ​पहलगाम के आतंकी हमले से जनमानस में आक्रोश

मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर। कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर जनमानस में खासा आक्रोश है। ‌नगरवासियों ने बीती शाम व्यापार मण्डल के बैनर तले कटरा मोहल्ला स्थित श्री राधाकृष्ण मंदिर पर एकत्र होकर आतंकी घटना में जान गंवाने वाले पर्यटकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए हमले में घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की ईश्वर से प्रार्थना किया। आतंकी घटनाओं पर पाकिस्तान मुर्दाबाद का नारा लगाया तथा सरकार से बढ़ती आतंकी घटनाओं पर कठोर कदम उठाने की मांग किया। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में नगर के प्रतिष्ठित व्यापारी, सामाजिक संगठन के कार्यकर्ता एवं नौजवान साथी उपस्थित रहे। संचालन व्यापार मण्डल के तहसील अध्यक्ष विश्वामित्र गुप्ता ने किया। इस मौके पर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष कपिल मुनि, राजकुमार गुप्ता, डॉ. राकेश कुमार गुप्ता, डॉ. राजेश कुमार गुप्ता, डॉ. संजय कुमार गुप्ता, अमित शुक्ला, कुलदीप गुप्ता, सभासद अनिल कुमार गुप्ता, दीप कुमार केशरी, संजय कुमार गुप्ता, दिनेश कुमार गुप्ता, घनश्याम मिश्रा संपादक, रविन्द्र कुमार गुप्ता, विपिन कुमार गुप्ता, जितेंद्र कुमार गुप्ता, सानन्द कुमार मोदनवाल, घनश्याम  गुप्ता आदि मौजूद रहे।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post