Jaunpur News : कुत्तूपुरवासियों ने कैंडिल मार्च निकालकर जताया आक्रोश

जौनपुर। पाकिस्तान द्वारा प्रायोजित पहलगाम अटैक में हमारे 28 निर्दोष हिंदुओं को बेरहमी से मारा गया। इसके लिए संपूर्ण भारत में जगह-जगह प्रदर्शन करके अपना आक्रोश व्यक्त किया जा रहा है। इसी क्रम में नगर के कुत्तूपुर तिराहे पर क्षेत्रीय लोग उपस्थित होकर पाकिस्तान के विरोध में नारे लगाये और अपना रोष प्रकट किये। मृतक के आत्माओं की शांति के कैंडल मार्च निकाला गया। लोगों ने मांग किया कि सरकार इन आतंकवादियों की प्रति और साजिश रचने वालों के प्रति कठोर कार्रवाई करे। हम सब आपके साथ हैं। इस अवसर पर सुनील सोनकर, प्रबंधक राजकीय भंडार निगम राजू सोनकर, भोला सोनकर, अमन जी, पवन जी, अंकित जी, रमेश प्रताप, विनोद, रिंकू गौतम, संतोष मौर्य, राजन यादव, शुभम सोनकर, सोनू, सुरेश सोनकर, रमेश सोनकर, पूर्व प्रधान जयकिशन, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर प्रचारक मंगलेश्वरम जी, जिला सेवा प्रमुख राजीव जी, नगर पर्यावरण संयोजक महेंद्र जी सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post