Jaunpur News : विद्यालय में शोकसभा करके जतायी गयी संवदेना

सुइथाकला, जौनपुर। स्थानीय विकास खण्ड स्थित शान्ति निकेतन पूर्व माध्यमिक विद्यालय सारी जहांगीर पट्टी के सेवानिवृत्त शिक्षक राजबली तिवारी की पत्नी के निधन की सूचना पर विद्यालय में शोकसभा हुई। इस दौरान दो मिनट का मौन धारण करके दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। बता दें कि विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य जैनपुर गांव निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक राजबली तिवारी की पत्नी शारदा देवी 80 का सोमवार को निधन हो गया। उनके निधन से परिजनों समेत क्षेत्रीय लोगों में शोक की लहर दौड़ पड़ी। उनके आकस्मिक मौत की सूचना मिलते ही विद्यालय परिवार शोकाकुल हो उठा। प्रबंधक वंश गोपाल त्रिपाठी के निर्देशन में प्रधानाध्यापक महेश दूबे की अध्यक्षता में शोकसभा हुई जहां प्रधानाध्यापक महेश दूबे ने शारदा देवी को भद्र और साध्वी प्रवृति की महिला बताया। शोकसभा में शिक्षक हरिप्रकाश शुक्ल, दिनेश चन्द्र चतुर्वेदी, राजेश चौबे, परिचारक राम सजीवन मौर्य समेत विद्यालय के तमाम बच्चे उपस्थित रहे।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post