सुइथकला, जौनपुर। क्षेत्र के राजधरपुर (चेतरहां) गांव स्थित अनुसूचित बस्ती में गुरुवार दोपहर अज्ञात कारणों से लगी आग ने भारी तबाही मचा दी। देखते ही देखते तीन रिहायशी छप्पर और उसमें रखी गृहस्थी की समूची सामग्री जलकर राख हो गई। ग्रामीणों के अनुसार, दोपहर करीब दो बजे गांव निवासी नारायण के रिहायशी छप्पर से आग की लपटें उठती दिखाई दीं। जब तक लोग कुछ समझ पाते, आग ने विकराल रूप धारण कर पास के दो अन्य छप्परों को भी अपनी चपेट में ले लिया। सूचना पर फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस हादसे में एक गाय गंभीर रूप से झुलस गई है, वहीं एक छप्पर में रखा अनाज, घरेलू सामान, ठेला आदि जलकर खाक हो गया। आग लगने के कारणों की पुष्टि नहीं हो सकी है, परंतु शॉर्ट सर्किट अथवा चूल्हे की चिंगारी को संभावित कारण माना जा रहा है। घटना की जानकारी मिलने पर राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुँचकर नुकसान का आंकलन किया। अब पीड़ित परिवारों को सरकारी सहायता की प्रतीक्षा है।
Jaunpur News : तीन रिहायशी छप्पर जलकर राख
byटीम संचार सेतु
-
0
Post a Comment