Jaunpur News : ​प्रशांत सिंह ने यूपीएससी में सेलेक्शन पर बधाइयों का लगा तांता

जौनपुर। जनपद में जहां 5 लोग यूपीएससी के लिए सफल हुए वहीं प्रशांत सुशील सिंह खलीलपुर से AIR 102 लेकर सफल हुए। सुशील सिंह के ज्येष्ठ पुत्र प्रशांत ने पहले ही प्रयास में सफलता पाकर क्षेत्र का नाम रोशन किया। बता दें कि प्रशांत की शिक्षा लखनऊ और दिल्ली से हुई है। पिता स्वयं प्रशासनिक सेवाओं में अभी सेवारत हैं। प्रशांत ने अपनी सफलता का श्रेय अपने पैरेंट्स को दिया हैं, जिनके मार्गदर्शन में वे सफल हुए। उनके इस सफलता पर बधाईयां मिलनी शुरू है जिसमें प्रमुख रूप से अवकाश प्राप्त आईपीएस अधिकारी दयाशंकर सिंह, चाचा चुलबुल सिंह, ज्येष्ठ साहेबराज सिंह, पूर्व प्रधान दिनेश सिंह, क्षेत्रीय नेता विजय  सिंह विद्यार्थी, रामसुभग सिंह, वर्तमान प्रधानपति सत्यव्रत सिंह, सेवानिवृत्त उप प्रधानाचार्य देवी प्रसाद सिंह, डा. देवेन्द्र सिंह (वाराणसी खलीलपुर), आईडियल पत्रकार संगठन के राष्ट्रीय संरक्षक राकेश सिंह, डा. विरेन्द्र सिंह (वाराणसी काशी विद्यापीठ खलीलपुर निवासी), उदित नारायण सिंह, इन्दू नारायण सिंह, कृपाशंकर सिंह (नाशिक खलीलपुर), आशुतोष कुमार सिंह, एडवोकेट सतीश कुमार सिंह, रामविलास सिंह, मनोज कुमार सिंह, पीयूष सिंह (रिंकू), ओमनारायण सिंह (डाकघर खलीलपुर), भकुरा से श्याम कन्हैया सिंह, कालेज प्रबंधक रविंद्र सिंह, शिक्षक नेता मुम्बई केपी सिंह चौहान, प्रधानाचार्य जंग बहादुर सिंह  जौनपुर, तेजबहादुर सिंह (दशमडा), एड. राजीव सिंह (प्रबंधक स्थानीय कालेज), जिलाध्यक्ष आईडियल पत्रकार संगठन के कृष्णा सिंह, अरविंद कुमार सिंह पूर्व प्रधान, अरविंद सिंह (ईंट व्यवसायी सोंगर), जयप्रकाश सिंह, अजाऊर छावनी, प्रधानाध्यापक राणा सिंह, समाजसेवी राजकुमार सिंह (खलीलपुर), अशोक कुमार सिंह (व्यवसायी मुडेला लपरी) ने भ्रमण ध्वनि से अपनी-अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। इस गांव से और भी कई अधिकारी प्रशासनिक सेवाओं से देश की सेवा में हैं जिनकी वजह से गांव की पहचान बनी हुई है।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post