Jaunpur News : ​रील का खुमार: युवक ने विवादित रील बनाकर इंस्टाग्राम पर किया पोस्ट

केराकत, जौनपुर। आजकल रील बनाने का खुमार लोगों को इतना छा गया है कि लोग अब वैध और अवैध कुछ भी नहीं देख रहे हैं। कोई अपना रौब झाड़ने के लिए हाथों में पिस्टल व तलवार लेकर रील बनता है तो कोई मोटरसाइकिल और कार से बाहर निकल कर स्टंट करता नजर आता है। ऐसा इसलिए किया जा रहा है, ताकि सोशल मीडिया पर लाइक फॉलोअर्स की संख्या बढ़ सके। ऐसा ही एक मामला केराकत तहसील अंतर्गत प्रकाश ने आया है। बता दें कि कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर क्षेत्र के एक युवक द्वारा इंस्टाग्राम पर की गई अभद्र टिप्पणी पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे हिरासत में लिया। युवक ने सोशल मीडिया पोस्ट में आतंकियों को निशाना बनाते हुए भड़काऊ भाषा का प्रयोग किया था और उन्हें देख लेने की धमकी दी थी। हालंकि अखबर ऐसी किसी भी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। पुलिस ने जब उक्त वीडियो पोस्ट का संज्ञान लिया तो तत्काल कार्रवाई करते हुए युवक को शांति भंग की धारा में गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान युवक ने अपना पोस्ट डिलीट कर दिया। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए आगे की जांच में जुटी है।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post