Jaunpur News : स्वरोजगार युक्त बनाने के लिये होगा सामूहिक प्रशिक्षण

जौनपुर। उपायुक्त उद्योग जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र ने बताया कि वर्ष 2025-26 में अनुसूचित जाति/जनजाति सबप्लान के व्यक्तियों को स्वरोजगार युक्त बनाये जाने हेतु सामूहिक प्रशिक्षण दिया जाना है। इस योजना के अन्तर्गत 4 माह का प्रथम एवं द्वितीय बैच (45-45 अभ्यर्थियों) को प्रशिक्षण दिया जायेगा। इसमें 1 माह का सैद्धान्तिक एवं 3 माह का व्यवहारिक प्रशिक्षण होगा। अभ्यर्थी की आयु 18 वर्ष से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। प्रशिक्षण के दौरान रू0 1250 प्रतिमाह अभ्यर्थियों को मानदेय के रूप में दिया जायेगा।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post