Jaunpur News : अमर इण्टर कालेज के होनहरों ने यूपी बोर्ड परीक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त करके क्षेत्र एवं जिले का नाम किया रोशन

पराऊगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र में क्षेत्र के अमर इंटर कॉलेज महुवारी पराऊगंज के हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों ने यू.पी. बोर्ड की परीक्षा-2025 में सर्वाधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय तथा परिवार का नाम रौशन किया। विद्यालय के प्रबंधक अमरनाथ यादव ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय का हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट का परीक्षाफल शत-प्रतिशत रहा। हाईस्कूल के परिणाम में छात्रा निधि यादव पुत्री संजय यादव मथुरापुर ने 548 अंक प्राप्त कर गणित में सर्वाधिक 100 में 100 अंक प्राप्त किया। साक्षी यादव पुत्री उमाशंकर यादव थौर जलालपुर ने 532 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। साथ ही साहिल जैसवार, मझगवां खुर्द ने 525 अंक, विनीत यादव कानुवानी 495 अंक, मीनाक्षी यादव, बेला 490 अंक प्राप्त कर अपना स्थान निर्धारित किया। वहीं इंटरमीडिएट में चंदन प्रजापति कनुवानी ने 420 अंक एवं अर्पित यादव बेला ने 419 तथा अभय गुप्ता मई ने 418 अंक, विवेक यादव सोहनी ने 414 अंक, सौरभ सेन रेहारी ने 407 अंक प्राप्त करके अपना स्थान निर्धारित करते हुये कालेज का नाम रोशन किया। इस मौके पर छात्रों ने विद्यालय परिवार के सभी शिक्षकों एवं माता-पिता को धन्यवाद किया। वहीं विद्यालय के प्रबंधक एवं समस्त अध्यापकों ने समस्त सफल विद्यार्थियों का माल्यार्पण करते हुये मिठाई खिलाया। साथ ही भविष्य में सफलता की ऊंचाइयों के शिखर पर पहुचने का आशीर्वाद देते हुए इस कड़ी मेहनत के लिए शुभकामना दिया। इस अवसर पर विद्यालय के अन्य शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारीगण, अभिभावकगण, छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post