जफराबाद, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के विभिन्न कस्बों, बाजारों व गांवों में रहकर डीजे संचालित करने वालों के साथ पुलिस ने रविवार को बैठक की जहां डीजे संचालकों को कई निर्देश दिये गये। बैठक में आये डीजे संचालकों को थाना प्रभारी जय प्रकाश यादव ने बताया कि डीजे की आवाज पूर्व में कोर्ट द्वारा दिये गये निर्देश के अनुसार रखे। इसके अलावा पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ द्वारा जो आदेश दिया गया, वह भी बताया। उन्होंने बताया कि एसपी के निर्देशानुसार डीजे संचालक यह निश्चित करें कि जो भी जुलूस की बुकिंग हो, उसकी जानकारी पुलिस को जरूर दें। बुकिंग करते समय कोर्ट द्वारा निर्धारित आवाज सम्बन्धी आदेश की जानकारी भी दें। किसी भी प्रकार का अश्लीलता भरा गाना न बजाय। स्कूल, कालेज व अस्पताल के पास डीजे एकदम न बजायें। इस अवसर पर एसआई धनुषधारी पाण्डेय, विपुल राय, अम्बेश सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
Jaunpur News : अब जुलूस में बिना सूचना नहीं बजेंगे डीजे, नोटिस देकर पुलिस ने किया आगाह
byटीम संचार सेतु
-
0
Post a Comment