Jaunpur News : जौनपुर फार्मा मैनेजर्स क्लब ने पहलगाम नृशंस घटना पर की श्रद्धांजलि सभा

जौनपुर। कश्मीर के पहलगाम में टूरिस्ट पर हुए नृशंस नरसंहार पर जौनपुर फार्मा मैनेजर्स क्लब ने नगर के लोहिया पार्क कृषि भवन में मृतकों के लिए श्रद्धांजलि सभा किया जहां क्लब के सदस्यों सहित उनके परिवार एवं पार्क में प्रतिदिन भ्रमण करने वाले लगभग 100 से ज्यादा लोगों ने सहभागिता किया।
श्रद्धांजलि सभा के विषय में विस्तार से बात करते हुए क्लब अध्यक्ष दिनेश श्रीवास्तव ने पहलगाम के टूरिस्टों पर हुए ह्रदय विदारक घटना की निंदा किया। साथ ही आक्रोश प्रकट करते हुये मृतकों की आत्मा की शांति के लिये श्रद्धांजलि अर्पित किया। सभा को संचालित करते हुए क्लब संयोजक देवेश गुप्ता ने इस दर्दनाक घटना पर शोक व्यक्त करते हुये भविष्य में इस तरह की घटना न हो, इसके लिए अपना विरोध प्रकट किया।
कार्यक्रम संयोजन में अहम भूमिका निभाने वाले सुशील मिश्रा एवं सुशील श्रीवास्तव ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया। महामंत्री श्रीराम मधुकर ने आक्रोश प्रकट करने के साथ गलत कार्य के विरुद्ध आवाज उठाने का आह्वान किया। इस अवसर पर रजनीश शर्मा, बिजेंद्र खरे, संजय मिश्रा, सुनील चौरसिया, वरूण पाठक, कन्हई सिंह, अजय सिंह, संतोष मिश्रा, धर्मेंद्र श्रीवास्तव, शरद जायसवाल सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post