जौनपुर। लाइनबाजार थाना क्षेत्र के हरिबन्धनपुर में बीती रात रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर के मकान पर कुछ मनबढ़ों ने ईंट पत्थर फेकें। किसी बड़ी अनहोनी को लेकर दम्पति ने इसकी शिकायत लाइन बाजार थाना पुलिस से की है। पुलिस इस मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन में जुट गई है। बताते हैं कि लाइन बाजार थाना क्षेत्र के उमरपुर हरिबन्धनपुर निवासी रिटायर्ड सब इन्स्पेक्टर मनोरमा सिंह ने बीती देर शाम को लाइन बाजार थाने में दी हुई तहरीर में आरोप लगाया है कि सोमवार की रात लगभग 10 बजे उनके मकाने के दूसरे तल पर कुछ मनबढ़ युवकों द्वारा ईंट पत्थर फेकें गये। रात में ही ईंट की आवाज सुनकर वह घबरा गयीं थी। सुबह जब घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे को देखा तो 4 की संख्या में मुंह पर गमछा बांधे लोगों द्वारा ईंट पत्थर चलाने की बात सामने आयी उन्होंने लिखित तहरीर लाइन बाजार थाना पुलिस को दे दी है। थाना प्रभारी लाइन बाजार सतीश सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद 4 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
Jaunpur News : मनबढ़ों ने रिटायर्ड इंस्पेक्टर के घर पर फेंके ईंट पत्थर, मुकदमा
byटीम संचार सेतु
-
0
Post a Comment