Jaunpur News : ​जौनपुर के 5 होनहारों का यूपीएससी में चयन

जौनपुर। यूपीएससी के रिजल्ट में जिले के होनहारों ने भी बाजी मारी है। डोभी की आस्था सिंह ने 61वीं रैंक हासिल कर अपने गांव ही नहीं बल्कि जनपद का गौरव बढ़ाया है। इसके अलावा अभिषेक सिंह ने 78वीं रैंक हासिल किया है। वहीं गौतम सिंह ने 526वीं रैंक हासिल किया है। चंदवक : क्षेत्र के कुशहा गांव निवासी बृजेश सिंह की पुत्री आस्था सिंह का चयन यूपीएससी में होने की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। उसे 61वीं रैंक प्राप्त हुई है। आस्था के पिता बृजेश सिंह श्री गणेश राय पीजी कॉलेज से एमएससी करने के बाद हरियाणा के पंचकूला में स्थित फार्माच्यूटिकल्स कंपनी में क्वालिटी हेड के पद पर कार्यरत है। उनकी मां शालिनी सिंह भी पीजी कॉलेज की छात्रा रही है। आस्था पिता के साथ ही रहकर पढ़ाई की है। वह शुरू से ही मेधावी रही है। वर्तमान में हरियाणा में पीसीएस अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। आइएएस में चयन की जानकारी मिलते ही प्राचार्य प्रो. प्रवीण कुमार सिंह की अध्यक्षता में महाविद्यालय में बैठक कर आस्था के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी गई। इस अवसर पर प्रो. आलोक कुमार सिंह, प्रो. रमाशंकर सिंह, प्रो. रवींद्र कुमार सिंह, प्रो. अभिमन्यु यादव प्राचार्य कूबा महाविद्यालय आजमगढ़, प्रधानाचार्य मनोज कुमार सिंह उपस्थित थे। इसके अलावा क्षेत्र के डॉ. एके सिंह, डॉ. नरसिंह बहादुर सिंह, प्रधान संजय सिंह, राम दयाल सिंह सहित अन्य लोगों ने आस्था सिंह के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी है। बदलापुर : क्षेत्र के ढेमा स्थित डुहिया गांव निवासी अखिलेश सिंह के होनहार बेटा अभिषेक सिंह का आईएएस पद पर चयन होने से क्षेत्रीय लोगों के साथ चेयरमैन प्रतिनिधि वैभव सिंह उनके आवास पर पहुंचकर मिठाइयां खिलाकर पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। बताते चलें कि अभिषेक सिंह प्रतिष्ठित सिविल सेवा परीक्षा में आईएएस पद पर 78वीं रैंक हासिल कर पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है, जिससे लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। इस अवसर पर गांव के लोगों ने उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और कहा कि अभिषेक ने न केवल अपने परिवार का नाम रोशन किया है, बल्कि पूरे गांव और जनपद का मान बढ़ाया है। इधर सरायख्वाजा थाना के खलीलपुर गांव के निवासी व लखनऊ में डीसी मनरेगा पद पर तैनात सुशील सिंह के बेटे ने प्रशांत सिंह ने 102वीं रैंक हासिल की। बरसठी क्षेत्र के गोठाव गांव निवासी रजत सिंह ने यूपीएससी की परीक्षा में 132वीं रैंक पाकर अपने गांव ही नही पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया। इसी क्रम में नेहरू बालोद्यान के चेयरमैन डॉ. सीडी सिंह और डायरेक्टर डॉ. चंद्रकला सिंह के प्रतिभावान सुपुत्र गौतम सिंह का भी चयन यूपीएससी में हुआ है। डॉ. सीडी सिंह के पुत्र गौतम सिंह का चयन होने से परिवार में खुशियां छा गई। गौतम सिंह ने 526वीं रैंक हासिल की है। पत्रकारों से बातचीत के दौरान मूल रूप से सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के सोनिकपुर गांव के निवासी डॉ. सीडी सिंह ने कहा कि कोई सफलता जो है बहुत परिश्रम का परिणाम होती है। गौतम सिंह ने कक्षा 12 तक नेहरू बालोद्यान से पढ़ाई की। यहां से पढ़ाई करने के बाद वह दिल्ली गए वहां से उन्होंने हिस्ट्री ऑनर्स किया। हिस्ट्री ऑनर्स करने के बाद सीएलसी से एलएलबी जॉइन किया। शुरू से उनकी इच्छा सिविल में जाने की थी और उन्होंने प्रयास किया। पिछले साल इंटरव्यू तक गए थे, नहीं हुआ। इस बार फिर प्रयास किए और उन्होंने सफलता पाई और इस सफलता से वह खुश नहीं है और अगली बार फिर ट्राई करेंगे। दोनों बच्चों ने ट्राई किया लेकिन एक का हुआ लेकिन दूसरे का नहीं हुआ। कुछ नंबरों से वह रुक गया लेकिन धैर्य और धीरज उनके पास इतना है तो उन्होंने कहा कि कोई बात नहीं पापा अगले साल आ जाएगा। एक का सेलेक्शन होना और एक का न होना थोड़ा सा दुखदाई है लेकिन उनका धैर्य देखकर हम लोग खुश है। 

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post