Jaunpur News : शराब के लिए 200 रुपया न देने पर माता-पिता की पिटाई

जफराबाद, जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव में मंगलवार को सुबह 11:30 बजे एक कलयुगी बेटे ने शराब का पैसा न देने पर अपने माता-पिता को लाठी डंडे से पीटकर घायल कर दिया। सूचना पर मौके पर पुलिस भी पहुंच गयी। जफराबाद थाना क्षेत्र की सुल्तानपुर गांव में मंगलवार को सुबह 11:30 बजे अमन कुमार अपने पिता रहीश से शराब पीने के लिए 200 रुपया मांगने लगा। पिता ने पैसा देने से इनकार कर दिया। इतने में अमन आग बबूला हो गया और घर पर ही रखे लाठी डंडे से अपने पिता रहीश और माता सीता देवी पर हमला कर दिया। बेटे के हमले से रहीश (55) और सीता (52) घायल हो गई। घायल पिता रहीश ने डायल 112 पर सूचना दे दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने अमन को हिरासत में लेकर थाने ले आई। वहीं दोनों घायलों माता-पिता को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। उपचार के बाद रहीश और सीता देवी शाम को थाने पर पहुंचकर अपने बेटे के ऊपर कार्रवाई करने के लिए नामजद तहरीर दिया।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post