Trending

Jaunpur : ​महाकुंभ खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

टीम संचार सेतु

सुजानगंज, जौनपुर। जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी के आदेश के क्रम में क्षेत्र के यूपीएस सुजानगंज (बीआरसी) के प्रांगण में ब्लॉकस्तरीय खेल महाकुंभ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि वैभव सिंह की उपस्थिति में किया गया। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी (नामित नोडल खेल प्रतियोगिता), खण्ड विकास अधिकारी सुजानगंज, खण्ड शिक्षा अधिकारी सुजानगंज, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी सुजानगंज, सहायक विकास अधिकारी सुजानगंज की अगुआई में वालीबॉल, कबड्डी, खो-खो, दौड़, लम्बी कूद और ऊँचीकूद आदि प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें बढ़-चढ़कर क्षेत्रीय लोगों ने प्रतिभाग किया। दौड़ में सुमित सरोज, खुशबू बानो, श्रेया गुप्ता प्रथम रहे। कबड्डी में खेमपुर, सुजानगंज, खो-खो में अधकचा विजेता रहे। विजेता खिलाड़ियों को शील्ड, मेडल एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष अजय कुमार सिंह एवं चंद्रप्रकाश  त्रिपाठी, जूनियर संघ अध्यक्ष शेर बहादुर मौर्य एवं मनोज सिंह, महामंत्री राजीवमणि त्रिपाठी एवं ओमप्रकाश चौरसिया, दिनेश प्रताप सिंह (व्यायाम शिक्षक), कंचन मौर्य, रामलली, शैलेश शुक्ल, जिला उपाध्यक्ष प्रभाकर शुक्ला के साथ  ब्लॉक कार्यालय की पूरी टीम उपस्थित रही। संचालन लाल रत्नाकर एवं चंदन सिंह ने किया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!