Trending

Jaunpur : ​डॉ. अंजू सिंह भी हुई सम्मानित

टीम संचार सेतु

बदलापुर, जौनपुर। महाकुंभ प्रयागराज 2025 में इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी उत्तर प्रदेश की टीम के द्वारा करीब 2 महीने तक सक्रिय सहयोग एवं सेवा कार्य किया गया। महाकुंभ के समापन के अवसर पर इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी लखनऊ उत्तर प्रदेश द्वारा महाकुंभ में सेवारत सभी पुलिसकर्मियों, सफाई कर्मियों एवं इंडियन रेड क्रॉस उत्तर प्रदेश की टीम को खासकर आरती श्रीवास्तव, जेपी शुक्ला आदि को सम्मान समारोह में उनकी सेवा के लिए सम्मानित किया गया। समिति की प्रमुख डॉ. अंजू सिंह को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर महासचिव इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी उत्तर प्रदेश डॉ. हिमाबिंदु नायक, उपसभापति अखिलेन्द्र शाही एवं कोषाध्याय अरुण कुमार सिंह (मुन्ना), प्रयागराज की ए.डी.जी. पद्मजा चौहान, ए.डी. डॉ. आशू मिश्रा, सी.एम.ओ. डॉ. ए.पी. तिवारी उपस्थित रहे। समारोह में ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण संस्था की कोषाध्यक्ष शीला दुबे सहित संस्था की पूरी टीम भी उपस्थित रही और संस्था द्वारा जरूरतमंदों को पोषण किट भी बांटा गया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!