Trending

Jaunpur : महाकुम्भ से आये जल से जिला जेल के बंदियों ने किया स्नान

टीम संचार सेतु

जौनपुर। जेलर जिला कारागार ने बताया कि कारागार मुख्यालय उत्तर प्रदेश के निर्देश के अनुपालन में जिला कारागार जौनपुर में निरूद्ध सभी 909 बंदियों को केंद्रीय कारागार प्रयागराज से महाकुंभ का दिव्य जल प्राप्त करके मंत्रोच्चारण एवं विधि विधान के साथ सभी बंदियों को महाकुंभ स्नान मंत्र के उच्चारण कथा कलश-पूजन के बाद सभी बंदियों को पवित्र जल से दिव्य अमृत स्नान कराया गया।
सभी बंदियों में हर्षोल्लाह देखा गया जहां पूरे कारागार में दिव्य महाकुंभ की अनुभूति हुई। कारागार पूरी तरह से यज्ञमय हो गया। कलश पूजन मंत्र उच्चारण एवं यज्ञ में पुरोहित की भूमिका में जेल में बंद कैदी राजेश तिवारी एवं राजेंद्र उपाध्याय ने भाग लिया।
इस अवसर पर जेलर अजय राय, चिकित्सा अधिकारी डॉ0 विनय राव, जिला कारागार के सभी डिप्टी जेलर, बंदीरक्षक, कर्मचारी सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!